Monday, May 8, 2017

आहट

एक ठंड का मौसम था,
कुछ कुदरती नज़ारे बरस रहे थे|
कुछ शिथिल सी पड़ी गीली लकड़िया थी|
एक बेसुद सा पड़ा नीला दरिया था|
कुछ रोती हुई ओस की बूंदे थी|
एक बिखरे सपनो-सी टूटी चारपाई थी|
हवाओं मे भी कोई राग नहीं था|
फूल भी ठंड की ठुठरन से कांप रहे थे|
पर उसकी एक आहट ने नज़ारा बदल दिया|
मानो ठंड की परत सिमट सी गयी|
नज़ारो में नयी जान सी आ गयी|
कम्सीन-सी लकड़ियो में जवानी जाग उठी|
बेहोश दरिया मानो लहरो की अंगड़ाईया लेने लगा|
ओस की बूंदे अमृत बनकर बरसने लगी|
नये सपनो की बुनियाद रखी जाने लगी|
हवाए नये तराने सुनाने लगी|
फूलों की महक से सारा आलम खिल उठा|
सोए हुए जाज़वतो को वो पल में जगा गयी|
उसकी एक आहट मौसम में आग लगा गयी|

                                                                            - गगन 'रज'

No comments :

Post a Comment